आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, अभिलेखागार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, नजारत, आपदा, जन सुनवाई आदि कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कर्मचारियों को अभिलेखों के उचित रख-रखाव और साफ-सफाई का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटल पर कार्यरत कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली और विभिन्न अभिलेखों तथा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के उचित रख-रखाव और कार्यालय की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह आदि उपस्थित थे।