फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर हो रहे निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार द्वारा तहसील फूलपुर में स्थित दुर्वासा धाम, तहसील निजामाबाद में स्थित दत्तात्रेय मंदिर का सोमवार की देर शाम निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्थलों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा और निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार लापरवाही न करें। दुर्वासा धाम पर लोगों द्वारा बताया गया कि चौराहे से मंदिर समीप होने के कारण आए दिन अराजक तत्व आते रहते हैं। जिस पर डीएम ने पुलिस के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अराजक तत्वों से सुरक्षा के लिए कार्रवाई करें। फिर उन्होंने तहसील निजामाबाद स्थित शीतला धाम का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सदर और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसडीएम फूलपुर रावेंद्र सिंह, एसडीएम निजामाबाद राजीव रतन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें