फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सदर तहसील का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर का निरीक्षण किया। इस दौरान तप्पा बिहरोपुर के अन्तर्गत ग्राम अबाड़ी बस्ता संख्या 304 एवं कुकुड़ीपुर बस्ता संख्या 321 तथा तहसील निजामाबाद ग्राम फरिहा बस्ता संख्या 620 को खुलवाकर देखा गया। निर्देश दिया कि बस्तों में खतौनी से संबंधित खसरा को अपडेट कराकर रखवाया जाए। लेखपालों के सर्विस बुक और जीपीएफ पासबुक का भी निरीक्षण किया गया। पासबुक अपडेट मिली। डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया कि बस्ते में जो रिकार्ड पुराने हैं, उसको लेमिनेट कराएं। 10 बड़े बकायेदारों की सूची को देखा। संग्रह अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही रिट रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि तहसील परिसर में जो भी पुरानी बिल्डिंग्स निष्प्रयोज्य हो गई हैं। सीआरओ हरी शंकर, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार आईएएस, तहसीलदार अनिल कुमार पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें