कलेक्ट्रेट परिसर में जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा आयोजित स्वनिधि महोत्सव में दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्टाल लगाए थे। जहां से डीएम विशाल भारद्वाज ने लहसुन का अचार खरीदा और मोबाइल से डिजिटल ट्रांजैक्शन कर कीमत अदा की। इसके बाद ही उन्होंने सर्वाधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले छोटे दुकानदारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी व जिलाध्यक्ष लालगंज ने अवलोकन किया। अचार के स्टाल से जिलाधिकारी ने लहसुन का अचार खरीदा कर डिजिटल भुगतान किया। इस अवसर पर पीओ डूडा एके पांडेय समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा सर्वाधिक ट्रांजैक्शन करने वाले दस दुकानदारों को सम्मानित किया गया। जिसमें देवा गुप्ता गिफ्ट सेंटर, सुमन यादव मोमोज, भीसम फ्रूट, छोटू ठठेरा फास्ट फुड, सुनिल सोनकर फ्रूट, मो. साकिब चिकन शॉप, अंकुर प्रजापति फोटो फ्रेमिंग, देवा चौहान हेलमेट, पवित्र कुमार गुप्ता किराना स्टोर शामिल हैं। कहा कि यह योजना स्वतंत्रता के बाद रेहड़ी व पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को साहूकारों व महाजनों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए है। योजना में दुकानदारों को बैंक से पहला लोन 10 हजार रुपये का मिलेगा, निर्धारित समय पर भुगतान करने के बाद दूसरा लोन 20 हजार रुपये मिलेगा। निर्धारित समय पर भुगतान करने के बाद तीसरा लोन 30 हजार रुपये का मिलेगा। इसके अंतर्गत आठ प्रतिशत ब्याज दर की सब्सिडी मिलेगी।