फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर संभावित खतरे से लड़ने को तैयार रहने का दावा

विज्ञापन
जहानागंज के कोल्हूखोर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डा. एके मिश्रा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर इस संक्रमण से निपटने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। डीएम एनपी सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर यह दावा किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना के तीन पॉजिटिव मिलने के बाद खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए सतर्कता ज्यादा बरती जा रही है। वहीं संदिग्धों की पहचान कर जांच कराने के साथ ही पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों के इलाज को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर जिला प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी रणनीति तय कर लिया है। पहले से बनी योजनाओं में काफी बदलाव भी किया गया है और नये तरीके से क्वारंटीन व आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। क्वारंटीन की व्यवस्था कई स्तरों पर की गई है। फिलहाल जिले में लगभग आठ हजार लोग होम क्वारंटीन हैं। 630 लोगों को ब्लाक स्तर पर बनाए गए स्कूल क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है। दो हजार ऐसे लोग भी है जिन्हें बाहर से आने के बाद क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने के 14 दिन की समय सीमा पूरी हो चुकी है, ऐसे लोगों को घरों पर भेजा रहा है लेकिन सभी को अभी कुछ और दिनों तक घरों पर ही होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
तीन जगहों पर की गई है हास्पिटल क्वारंटीन की व्यवस्था
डीएम ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों व संक्रमित क्षेत्र से होकर लौटे लोगों के लिए जिले में तीन स्थानों पर हास्पिटल क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। इसमें शिवालिक आयुर्वेद महाविद्यालय पर 18, आरके फार्मेसी सठियांव पर 14 व 100 शैय्या अस्पताल अरौलिया पर 100 बेड की व्यवस्था है। शिवालिक पर डिप्टी सीएमओ डॉ. परवेज, आरके फार्मेसी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईके राय व 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर सीएमओ डॉ के के झा को नोडल नियुक्त किया गया है। हास्पिटल क्वारंटीन के लिए कुल 132 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीजों के लिए दो केंद्र, 30 बेड की व्यवस्था
आजमगढ़। स्वास्थ्य महकमे ने पॉजिटिव मरीजों के लिए पूर्व में तीन आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए थे। अब मात्र दो सेंटरों पर ही आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। इसमें एक राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर है जहां 20 बेड की व्यवस्था है तो वहीं दूसरा जिला अस्पताल है जहां 10 बेड की व्यवस्था है। एल-1 सेंटर के रूप में सीएचसी कोल्हूखोर को भी तैयार रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
दो होटल और एक स्कूल गेस्ट हाउस भी अधिग्रहीत
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर लगाम व राहत कार्य के लिए दो होटल और एक कॉलेज के गेस्ट हाउस को अधिग्रहीत किया गया है। इन स्थलों पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों के एक्टिव व पैसिव क्वारंटीन की व्यवस्था की जाएगी। जितने कमरों का इस्तेमाल होगा उसका किराश जिला प्रशासन भुगतान करेगा।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जिले में पॉजिटिव मिले मरीजों के इलाज के लिए दो आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों व स्टाफ के क्वारंटीन की व्यवस्था भी की गई है। डॉक्टरों व कर्मचारियों की क्वारंटीन दो तरह की होती है। एक एक्टिव क्वारंटीन दूसरी पैसिव क्वारंटीन। राजकीय मेडिकल कालेज आईसोलेन सेंटर के डॉक्टरों के लिए मेडिकल कालेज परिसर में ही टाइप थ्री बिल्डिंग में क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शहर के दो होटल श्री साई व दीप कांटीनेंटल को चिकित्सकीय स्टाफ के पैसिव क्वारंटीन के लिए चिह्नित किया गया है। शिब्ली पीजी कालेज के गेस्ट हाउस को भी अधिग्रहीत किया गया है। यहां जिला अस्पताल पर बने आइसोलेशन सेंटर पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारी एक्टिव क्वारंटीन के दौरान रहेंगे।

कलक्ट्रेट में में पत्राकारों से बातचीत करते डीएम।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें