फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फिटर व हेल्पर के झुलसने के मामले में डीएम ने चीनी मिल के जीएम से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल सठियांव के प्रबंध तंत्र एवं इसजैक कंपनी की लापरवाही के चलते पिछले दिनों ब्यालिंग पंप से निकल रहे गर्म पानी से फीटर व हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इस मामले को गंभीरता से लिया और चीनी मिल के जीएम अनिल चतुर्वेदी से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


शनिवार को ब्यालिंग पंप को ठीक करते समय गरम पानी की लीकेज तेजी से निकलकर कर्मचारियों के ऊपर पड़ गई। इसमें अवनीत पुत्र रामकेर ग्राम सुराई थाना मुबारकपुर व राजेंद्र शर्मा जनपद जौनपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बुरी तरह से झुलसे अवनीत जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस प्रकार की लापरवाही में कर्मचारियों की जान जा चुकी है। फिर भी चीनी मिल प्रबंधन व कार्यदाई संस्था चेत नहीं रही है। इस बार जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएम अनिल चतुर्वेदी से रिपोर्ट मांगी है कि आखिर इस पकार की लापरवाही क्यों हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें