फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छेड़खानी से परेशान आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र की घटना, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज को लिया हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लाटघाट/बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन रसूलपुर गांव में मंगलवार की देर रात मनचलों के छेड़खानी से परेशान कक्षा आठवीं की छात्रा ने हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगारकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक रौनापार थाना के जमीन रसूलपुर गांव निवासी पूजा 16 एक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह रोज की भांति मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान रात में गांव निवासी पंकज पूजा के कमरे में घुस आया और उसे भाग चलने का दबाव बनाने लगा। इस बीच परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए तो वह भाग गया। सुबह पूजा देर तक नहीं उठी तो उसे जगाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर देखा कि पूजा साड़ी के सहारे छत के हुक से लटक रही थी। पिता का आरोप है कि पंकज के हरकतों से परेशान होकर ही पूजा ने आत्मघाती कदम उठाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें