आजमगढ़। अखिल भारत सेवारत शिक्षक संघ की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। अरुण कुमार ने कहा कि हम सभी डीएलएड डिग्रीधारी होने के बाद भी सरकार हमें टीईटी परीक्षा देने से वंचित कर दिया, सचिव परीक्षा नियामक अधिकारी एलनगंज प्रयागराज ने ओएमआर सीट जांचने से मना कर दिया। संघ इसकी लड़ाई के लिए हाई कोर्ट में अपील दाखिल करेगा। जिसमें हमें न्याय मिलने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र मोहन ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षकों को याची बनाना चाहिए जिससे भविष्य में कोर्ट के फैसले से डिग्री प्रभावित हो सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामचंद्र वर्मा ने अधिक आयु के हो चुके शिक्षकों को सरकार द्वारा पारितोषिक दिए जाने की मांग किया। बैठक में ज्ञान चंद्र यादव, बृजेश यादव, रश्मि सिंह, संतोष पटेल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।