फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला दरोगा के कमरे में घुसा दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनापार थाना परिसर स्थित महिला दरोगा के आवास में थाने का दीवान बिना इजाजत के ही घुस गया। महिला दरोगा द्वारा इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी हेमराज मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दीवान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रौनापार थाने में तैनात महिला दरोगा थाना परिसर में ही बने आवास में रहती हैं। रविवार को वह अपने आवास पर थी। इसी बीच थाने पर तैनात दीवान राजेश यादव उनके कमरे में घुस गया। उसके द्वारा महिला दरोगा से अभद्रता की गई। महिला दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। शिकायत पत्र मिलने पर एसपी ने सीओ सगड़ी को इस मामले की जांच सौंपी है। कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने आरोपी राजेश यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और जनमानस में अच्छी छवि नहीं होने के कारण एसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के लिए सीओ सगड़ी को जांच का निर्देश दिया गया है। महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले का भी शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें