आजमगढ़ । अतरौलिया थाना क्षेत्र के मकरहा गांव के पास स्थित पोखरे में गिर कर एक दिव्यांग किशोर की मौत हो गई। घटना के समय वह पोखरी के पास खेल रहा था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
अतरौलिया के कनैला देवरापट्टी गांव निवासी फूलचंद प्रजापति का 14 वर्षीय पुत्र अंकित प्रजापति रविवार की सुबह मकरहा स्थित तपसी बाबा की कुटिया पोखरे के पास खेलने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह पोखरे में गिर गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते और उसे पोखरे से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई व दो बहनों में बीच का था और दिव्यांग था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।