फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एआरटीओ कार्यालय में धमके मंडलायुक्त, आठ कर्मचारी गायब मिले, दो संदिग्धों को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त मनीष चौहान बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। स दौरान दो निजी व्यक्तियों की गतिविधियां संदेहजनक पाई गई। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कार्यालय में कार्यरत 12 कर्मचारियों की जगह मात्र चार कर्मचारी ही उपस्थित थे। इसी प्रकार सारथी योजना के तहत कार्यरत आठ कार्मिकों के सापेक्ष मात्र पांच कार्मिक उपस्थित मिले।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मनीष चौहान ने कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण कर प्राप्त करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) को निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मौजूद सात निजी लोगों से भी पूछताछ की। पूछताछ में शिवमंगल व रामबदन नामक दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदेहजनक पाई गई। दोनों को थाना सिधारी की कस्टडी में भेजकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यालय की साफ-सफाई व अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख रखाव तत्काल सुनिश्चित करें। मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले जनसामान्य से मृदु व्यवहार किया जाए। कार्यालय परिसर में अवांछनीय तत्वों और दलालों के प्रवेश को सख्ती से निषेध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें