किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अतरौलिया थाने की पुलिस ने बृहस्पवितार को मदियापार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी ऋषिकेश उर्फ शुड्डू राजभर अतरौलिया थाना क्षेत्र के कड़सरा गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सात जुलाई को मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि ऋषिकेश उर्फ शुड्डू राजभर उनकी नाबालिग बेटी को बहला–फुसला कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।