फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलायुक्त और डीएम ने कार्यालयों पर किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
05 आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते मंडलायुक्त विवेक। श्रोत-जिला सूचना
विज्ञापन
आजमगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को मंडलीय व जिलास्तरीय अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया गया और गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मंडलायुक्त विवेक ने आयुक्त कार्यालय पर झंडारोहण किया और उनकी अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन सभागार में किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह दिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और आत्ममंथन का दिन भी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया, अब हमारी जिम्मेदारी है कि समाज को अंधविश्वास, कुरीतियों और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्त कराएं।
विज्ञापन

वहीं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक आजमगढ़ के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व मधुबन सिंह, सीआरओ संजीव ओझा आदि उपस्थित थे।

डीआईजी व एसएसपी ने किया ध्वजारोहण

आजमगढ़। 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कोटवा स्थित अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहरण किया। वहीं, एसएसपी हेमराज मीना ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय कार्य के लिए जनपद के कुल तीन पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पदक और प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए गए। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी को प्रशंसा चिन्ह, थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्र और आरक्षी साइबर थाना एजाज अहमद को प्रशस्ति पत्र रजत से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पीआरवी डायल-112 के 10 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को भी प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें