फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्तापरक निस्तारण करने में जिला अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि जनपद में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। उन्होने बताया कि जनपद में प्राप्त शिकायतों एवं जन समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन 10 बजे से 12 बजे के मध्य अपने कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों का सुनते हुए तत्काल निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने बताया कि माह जून में शासन की शिकायतों, जन समस्याओं एवं जनपद में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण करने में जनपद आजमगढ़ की रैंकिंग पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें