फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी आजमगढ़ की जिया राय

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। आलियाबाद कटाई गांव निवासी पैरा तैराक जिया राय वन्यजल एशिया चैंपियनशिप-2022 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में 5 से 12 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में जिया 200 मीटर, 800 मीटर और पंद्रह सौ मीटर की फ्री स्टाइल स्पर्धा में कौशल दिखाएंगी।
विज्ञापन

मदन राय की पुत्री जिया राय (13) अपनी प्रतिभा से जनपद का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं। वह महाराष्ट्र तैराकी संघ की ओर से नेशनल ओपन समुद्री तैराकी चैंपियनशिप 2019 और 2020 में रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं। जिया राय के नाम 14 किलोमीटर पैरा तैराकी की दूरी 3 घंटा 27 मिनट, 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटा 4 मिनट में तय करने का रिकॉर्ड है।
200 मीटर फ्री स्टाइल 2019 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी जिया राय के नाम पर दर्ज है। एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जिया के चयन से क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। पिता मदन राय ने बताया कि एशिया पैरा तैराकी चैंपियनशिप में जिया राय का चयन हुआ है। सलेक्शन लेटर 12 सितंबर को आयोजक समिति द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि जिया भारत का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

जिया राय ने बनाया है तैराकी में विश्व रिकॉर्ड
प्रभिवान जिया 24 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं। जिया राय के नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। 15 फरवरी 2020 को 14 किलोमीटर की एलिफेंटा से गेटवे ऑफ इंडिया की दूरी 3 घंटे 27 मिनट 30 सेकंड में पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। 5 जनवरी 2021 को अरनाला किला से वसई किला तक 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटा 4 मिनट में पूरा करने का रिकार्ड भी जिया ने बनाया है। 17 फरवरी 2021 को वर्ली से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में तय करने का रिकार्ड भी जिया के नाम है।
पीएम-सीएम से मिल चुका है सम्मान
जिया राय के पिता मदन राय, माता रचना राय, छोटे भाई वैभव राय मुंबई के कोलाबा में परिवार के साथ रहते हैं। इंडियन नेवी में नौकरी करते हैं। जिया राय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए चयनित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी को वर्चुअल प्रोग्राम के जरिए जिया राय को सम्मानित किया था। जिया राय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिया राय को दिव्यांग बच्चों के प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें