फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों में शामिल कुंटू के दोनों कलेजों का हुआ स्थलीय सत्यापन, आर्थिक साम्राज्य खत्म करने की है तैयारी 

Sat, 23 Jan 2021 07:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुख्यात बदमाश ध्रुव कुमार सिंह कुंटू के जीयनपुर के देऊपुर कमालपुर स्थित पॉलिटेक्निक और डिग्री दोनों विद्यालयों पर चस्पा नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं आने पर शनिवार को जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों कालेजों का स्थलीय सत्यापन किया। टीम ने पैमाइश के बाद इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने की बात कही है। इससे दोनों ही कालेजों के जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना बनने लगी है।

विज्ञापन


प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल कुख्यात ध्रुव सिंह कुंटू के दो और शिक्षण संस्थाओं को जमींदोंज करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। गत वर्ष कुंटू की लगभग साढ़े छह करोड़ की संपत्ति तत्कालीन डीएम ने जब्त की थी।

इसमें जीयनपुर के देऊपुर कमालपुर स्थित गिरजा शंकर स्मृति महाविद्यालय और रुद्र प्रताप पालीटेक्निक कालेज (5.68 करोड़) को जमीदोंज करने की तैयारी है। पिछले दिनों जिला पंचायत की ओर से दोनों संस्थाओं पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया था। पूछा गया था कि इसका नक्शा जिला पंचायत से पास हुआ है कि नहीं। साथ ही निर्माण कब हुआ है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव बैजनाथ, एसडीएम सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला, सीओ अजय कुमार यादव आदि देऊपुर कमालपुर पहुंचे। कालेजों का स्थलीय सत्यापन किया। विद्यालय के नाम से चार एकड़ भूमि बैनामा लेकर बनाई गई है। भवन 18 बिस्वा में बना हुआ है। बाहरी क्षेत्र और कमरों का क्षेत्रफल लिया गया।

रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। इससे पूर्व जीयनपुर स्थित कुंटू सिंह का एक मकान प्रशासन क्षतिग्रस्त करा चुका है। इस दौरान पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी उपस्थित रहे।एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद स्तरीय टीम ने स्थलीय सत्यापन किया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें