फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में आज चुनेंगे जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए शनिवार को सपा और भाजपा के बीच निर्णायक मुकाबला होगा। मतदान के लिए नेहरू हाल परिसर में एक बूथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार की सुबह 11 बजे से मतदान होगा। जो शाम तीन बजे तक चलेगा। इसके बाद तीन बजे से मतगणना की जाएगी। इस मतदान में 84 जिला पंचायत सदस्यों को हिस्सा लेना है। शुक्रवार को ही नेहरू हाल परिसर में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। नेहरू हाल सभागार में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बूथ का निर्माण कराया। मतदान के दौरान मतदाताओं को छोड़कर किसी को भी नेहरू हाल गेट के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं होगी। नेहरू हाल आने वाले हर रास्ते पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मतदान करने आने वाले मतदाताओं को भी बिना परिचय पत्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। अंदर जाने पर मतदाओं की पहचान फोटोयुक्त मतदाता पहचानपत्र से की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें मतदान की अनुमति दी जाएगी। मतदान और मतगणना की सारी कार्रवाई को पूरा करने के लिए चार अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें एसओसी सुरेंश चंद्र जायसवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, चकबंदी अधिकारी अशोक त्रिपाठी और एडीपीआरओ श्रीकांत दरवे शामिल हैं। इन अधिकारियों के द्वारा ही सारी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा।
मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को क्रमांक के जरिए मतदान करना होगा। उन्हें उनके सामने एक दो लिखकर अपना मत देना होगा। इसके अलावा अगर किसी ने कुछ और लिखा तो उसका मत निरस्त हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य अमरावता को निरक्षर होने के कारण सहायक उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त
आजमगढ़। पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। आउटर बैरिकेडिंग पर ही महाप्रधानों के वाहन रोक दिए जाएंगे। वहां से महाप्रधानों को पुलिस अपने सुरक्षा घेरे में पोलिंग बूथ तक लाएगी और मतदान के बाद उनके वाहन तक छोड़ेगी। पोलिंग बूथ व आसपास के क्षेत्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पूरे जिले में सभी संवेदनशील स्थलों पर फोर्स की तैनाती रहेगी। आलाधिकारी चक्रमण करते रहेंगे ताकि रास्ते में भी किसी महाप्रधान को कोई रोक कर परेशान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें