फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों पर जिलाधिकारी ने चेताया

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा में चुनावहड्यूटी में लगे कर्मचारियों द्वारा ईवीएम मशीन प्राप्ति स्थ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कृषि महाविद्यालय कोटवा और श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर का औचक निरीक्षण किया। यहीं से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने आधी अधूरी तैयारियां देख कर नाराजगी जताई और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को 28 फरवरी तक सभी तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अगली बार निरीक्षण के दौरान यदि तैयारियों में कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं होगा। पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर वाहनों को खड़ा कराया जाए। विधान सभावार साइनेज में ऐरो से दर्शा कर वाहनों की पार्किंग कराई जाए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई कराएं। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज का निरीक्षण करते हुए कहा कि माइक्रो आब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए जगह को चिह्नित कर टेंटे लगाया जाएं एवं पर्याप्त जगह पर दरी बिछाई जाए। भीड़ न हो इसके लिए डिकोडिंग टेबल की व्यवस्था की जाए। सबसे पहले आने वालों की डिकोडिंग कराएं। बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें