फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने जानी मंडल जेल की हकीकत

Wed, 01 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रुटीन निरीक्षण के क्रम में मंगलवार को जिला जज अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंडल कारागार पहुंची। इस दौरान जेल में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मंडल कारागार का निरीक्षण कर लौटे अधिकारियों ने बताया कि जेल में किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण रुटीन था। जिलाधिकारी सुहास एलवाई के न होने के कारण निरीक्षण में जिला प्रशासन की तरफ से उन्होंने भाग लिया। निरीक्षण के दौरान जिला जज अखिलेश शर्मा निरुद्ध वृद्ध बंदियोें से उनके स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली।

इसके अलावा जेल में मौजूद व्यवस्थाओं को भी देखा। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल से कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं मिली लेकिन मानक से अधिक सिगरेट, तंबाकू, लाइटर आदि बरामद हुए। जिन्हें जब्त कर सीज कर दिया गया। बतातें चले कि मंडल कारागार में होने वाले इस निरीक्षण की जानकारी जेल प्रशासन को पहले से थी। इस क्रम में जेल के प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही अलर्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें