जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैरक एवं जेल परिसर की सघन चेकिंग की गई। जिला जज ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि जेल में बंद कैदियों के स्वास्थ्य की जांच समय-समय पर कराते रहें एवं आवश्यक दवाएं व भोजन समय से दिए जाएं।