जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में 9648 में से 8177 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों का अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र समेत अन्य आलाधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिले में 26 एवं 27 जून को दो पालियों में सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगात्मक परीक्षा-2018 आयोजन किया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पाली में 20 केंद्रों पर कुल 9648 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4042 ने परीक्षा दी, जबकि 5606 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में 9648 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें 4135 उपस्थित व 5513 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाए गए थे। साथ ही पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट व 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने के साथ ही चार सेक्टर मजिस्ट्रेट व 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आरक्षित किया गया था।