फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नपा के सैनिटाइजेशन घोल की जिला जज ने कराई सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय में नगर पालिका की टीम द्वारा सोमवार को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान प्रभारी जिला जज ने सैनिटाइजेशन में प्रयुक्त होने वाले सामानों के मानक विहीन होने की आशंका जताई और उसकी सैंपलिंग करा कर जांच के लिए भेज दिया। नपा के ईओ को तलब कर सैनिटाइजेशन में प्रयुक्त होने वाले सामानों की जानकारी ली। प्रभारी जनपद न्यायाधीश के रुख को देख कर नपा प्रशासन में हड़कंप है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय में कार्यरत एक अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे लेकर सोमवार को न्यायालय को पूरी तरह से बंद कर सैनिटाइज कराने का निर्णय लिया गया था। नगर पालिका की टीम सोमवार की सुबह न्यायालय पहुंची। टैंकर में सैनिटाइज करने का घोल था, जिससे टीम पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाने लगा। इस बीच प्रभारी जिला जज लालता प्रसाद के साथ ही पारिवारिक न्यायाधीश व अपर जिला जज के साथ ही दीवानी बार के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सैनिटाइजेशन में प्रयुक्त सामानों में मिलावट की प्रभारी जिला जज को आशंका हुई और उन्होंने तत्काल सैनिटाइजेशन घोल को दो शीशी में भरवा कर सैंपलिंग करा लिया। ईओ नगर पालिका को तलब कर घोल में प्रयुक्त केमिकल आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घोल में नपा प्रशासन खेल कर रहा है या नहीं। घोल की सैंपलिंग होने से नपा प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही प्रभारी जिला जज ने नपा प्रशासन को परिसर में साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया। परिसर के सैनिटाइजेशन के दौरान किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद न रहने पर प्रभारी जिला जज ने नाराजगी भी जताई।
दीवानी न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन अपनी देखरेख में कराया। जिस घोल से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है, उसमें 100 लीटर पानी में एक लीटर की दर से डेल्टा मैथिन केमिकल मिलाया गया है। इसके साथ ही परिसर में जहां गंदगी थी वहां ब्लीचिंग का छिड़काव भी कराया गया है। सैनिटाइजेशन में कहीं भी मानक की अनदेखी नहीं की जा रही है। - शुभनाथ प्रसाद, ईओ, नगर पालिका परिषद, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें