फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र लेखपाल संघ की जनपद कार्यकारिणी भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र लेखपाल संघ की जनपद इकाई के जिला मंत्री पंकज अस्थाना ने प्रदेश महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को पत्र भेजकर चुनाव कराने में असमर्थता व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव के लिए प्रर्याप्त शुल्क न होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जिला कार्यकारिणी केे भंग करते हुए संयोजक नियुक्त करने का अनुरोध किया है। ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके इस अनुरोध पर जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। सदर तहसील के लेखपाल शकील अहमद को जिला संयोजक और मेंहनगर तहसील के लेखपाल रामप्यारे यादव को सहसंयोजक नियुक्त किया जाता है। दोनों को निर्देशित किया जाता है कि नई कार्यकारिणी के गठन तक संगठन के दायित्वों का निर्वहन और उच्च पदाधिकारियों के आदेश का पालन करें। साथ ही शीघ्र चुनाव की तिथि निर्धारित कर कार्यकारिणी का गठन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें