फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गुंडा एक्ट में पाबंद 11 अपराधी हुए जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी अनुराग आर्य की संस्तुति पर शुक्रवार को गुंडा एक्ट में पाबंद 11 अपराधियों को जिला मजिस्ट्रेट ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। इनमे सात जहानागंज थाना क्षेत्र के, एक-एक निजामाबाद, मेहनाजपुर, पवई व बरदह के शामिल है। एसपी ने बताया कि जिला बदर किए गए अभियुक्तों में शेरू यादव, श्रीकांत सिंह, दिनेश चौहान, दंगल यादव, भीम यादव, सजनू राजभर, लालसा यादव को अपमिश्रित शराब बना कर विक्री करने के मामले में जिला बदर किया गया है। वहीं हन्नान को गौकशी, रूसी यादव को मारपीट व छेड़खानी, शोले उर्फ सोलई को चोरी, मारपीट व जानलेवा हमला, पंचम बिंद को छेड़खानी मामले में जिला बदर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें