जिला प्रशासन ने जिले के साथ सात और अपराधियों को जिला बदर किया है। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि छोटू सिंह पुत्र अरुण सिंह कोठिहार थाना बिलरियागंज, जोगिंदर उर्फ जोगी यादव पुत्र बुझा यादव देवारा जदीद (गोइठापुर) थाना महराजगंज, दिलशाद कुरैशी पुत्र जियाउद्दीन पुरारानी थाना मुबारकपुर, जावेद उर्फ सोनू पुत्र नसरूद्दीन सोनबुजुर्ग थाना रौनापार, शिवपूजन यादव पुत्र मारकंडेय यादव कूड़ेभार खनियरा थाना देवगांव, परशुराम यादव पुत्र बहादुर यादव साबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज तथा प्रहलाद यादव पुत्र शिवबचन यादव साबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज को विभिन्न धाराओं में संलिप्त मिले पर जिला बदर किया गया है। संवाद