फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बांट रहे थे राशन, जांच में पकड़े गए, दुकान निरस्त और कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी के निर्देश पर ब्लाक अहरौला के ग्राम पंचायत बरईपुर में कार्यरत उचित दर की दुकान पर उपलब्ध खाद्यान्न, वितरण आदि की जांच में अनियमितता पाई गई है। उन्होंने संबंधित दुकानदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बरईपुर में उचित दर विक्रेता संगीता सिंह राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलोग्राम कम खाद्यान्न का वितरण कर रही हैं। शिकायत की जांच उपायुक्त खाद्य केपी मिश्र से कराई गई। निरीक्षण के दौरान एक कुंतल गेहूं और 5.9 कुंतल चावल स्टाक में होना चाहिए था। मौके पर विक्रेता की दुकान पर 22 बोरी चावल मिला। गेहूं दो बोरी कम और चावल 10 बोरी अधिक पाया गया। कार्डधारकों से मालूम करने पर पता चला कि एक किलो प्रति यूनिट कम खाद्यान्न वितरित किया गया है। कमिश्नर ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि विक्रेता पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं।
57 क्विंटल कम मिला राशन, कोटेदार पर केस
वहीं जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेकनगाढ़ा गांव के कोटेदार के यहां चेकिंग के दौरान कम राशन पाया गया। जिस पर नाराज पूर्ति निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को कोटेदार के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टेकनगाढा गांव की कोटेदार विद्यावती देवी पत्नी गोपाल हैं। इनके द्वारा राशन वितरण ना किए जाने पर सेक्रेटरी राजेश कुमार यादव ने राशन वितरण कराने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अजय कुमार सिंह से शिकायत की गयी। उनके द्वारा एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शीनी को बताया गया। ऐसे में एसडीएम अपने साथ पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र यादव को लेकर जांच की। इस दौरान 57 क्विंटल राशन कम पाया गया। ऐसे में एसडीएम ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दी। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल जीयनपुर ने बताया की केस दर्ज कर ली गयी है। जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें