अजमतगढ़ ब्लाक के ग्राम सभा चुनुगपार में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर प्रधान गुलाम रब्बानी ने 230 गरीबों में कंबल बांटे। मुख्य अतिथि इलाहाबाद बैंक जीयनपुर शाखा के प्रबंधक नील ग्रीव ने कहा कि गरीबों में कंबल वितरण करना पुनीत कार्य है। इस मौके पर हाजी मु. शमीम अहमद, लेखपाल चंद्रभान यादव, सभासद मु. कमरुद्दीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य लालचंद आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में ठेकमा ब्लाक के पारा गांव में सपा नेता धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने कंबल बांटे।