फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की शिकायतों से परेशान आजमगढ़ डीएम ने तैनात किए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वायरस और संचारी रोग तथा मलेरिया पर रोकथाम के लिए शासन की ओर से पिछले 10 से 12 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में 13 से 15 तक भी अभियान चलाया गया। इसके बाद भी नगर पालिका आजमगढ़ में सफाई न होने और कूड़ा उठान न होने की शिकायत मिल रही थी। इससे परेशान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 18 और 19 जुलाई को चलने वाले विशेष अभियान के लिए हर तीन वार्ड पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नरौली, सिविल लाइंस, हरवंशपुर, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलामी का पुरा, मुकेरीगंजस और आराजी बाग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मातरबरगंजस एलवल, रैदोपुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पांडेय बाजार, बदरका, गुरुटोला, हीरापट्टी, एडीए सचिव सिधारी पूर्वा, सिधारी पश्चिमी और मड़या, परियोजना अधिकारी डीआरडीए मोहल्ला सीताराम, पहाड़पुर और जालंधरी, डीसी मनरेगा सर्फुद्दीनपुर, कटरा, आसिफगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी बाजबहादुर, फराशटोला और सदावर्ती में नजर रखेंगे। सुबह साथ नौ बजे तक औचक निरीक्षण करेंगे। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में सफाई अभियान पर नजर रखेंगे और रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें