फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तत्कालीन सचिवों और ग्राम प्रधानों को वसूली की नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। साल 2011-12 में गांव में कराए गए विकास कार्यों की ऑडिट के दौरान जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने समितियों व पंचायतों में गड़बड़ी पकड़ी थी। इस शिकायत पर डीपीआरओ ने सभी तत्कालीन सचिवों और ग्राम प्रधानों से बराबर-बराबर धनराशि के वसूली की नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए शासन स्तर से मिलने वाले धन से गांव में विकास कार्य कराए जाते हैं। कार्य होने के बाद हर साल के खर्च हुए पैसे का ऑडिट हर ग्राम पंचायत को कराना होता है। वर्ष 2011-12 के ऑडिट में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने तीन ग्राम सभाओं में गड़बड़ी पाई गई। इसमें अतरौलिया विकास खंड की लोहरा, रसूलपुर और फूलपुर विकास खंड का मीर अहमदपुर ग्राम पंचायत शामिल है। लोहरा गांव में ऑडिट टीम ने 5,19,070 की, रसूलपुर में 1,86,000 की और मीर अहमदपुर में 95,732 रुपये गड़बड़ी पकड़ी। आडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी है। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने तीनों ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सचिवों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव और ग्राम प्रधानों से बराबर-बराबर धनराशि की वसूली की जाएगी। इसके लिए सभी को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह में धनराशि ग्राम निधि के खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर इनके द्वारा निर्धारित समय में पैसा जमा नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें