फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदते समय पैसे को लेकर हुआ विवाद, सब्जी दुकानदार ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेलईसा मंडी परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिससे मंडी परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने यह कवायद एक महिला की शिकायत पर किया, जिसे एक आढ़ती ने पैसे के लेनदेन व कैरेट के विवाद में पीट दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे से ही दुकानें लग गई थी। इसी दौरान एक महिला एक आढ़ती के पास सब्जी लेने के लिए पहुंची। इसी दौरान महिला व आढ़ती में कैरेट व पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब आढ़ती ने महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान गेट पर एसओ रानी की सराय मय दल बल मौजूद थे। महिला भाग कर उनके पास पहुंची और शिकायत किया। जिस पर एसओ रानी की सराय मौके पर पहुंच गये और आढ़ती के दुकान के आसपास भीड़ ज्यादा देख भड़क उठे और लाठियां भांजना शुरू कर दिया। पुलिस के लाठी भांजते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिसे जिधर मौका मिला वह उधर भागने लगा। भीड़ को खदेड़ने के बाद पुलिस ने महिला की पिटाई करने वाले दो आढ़तियों को पकड़ लिया और थाने ले गयी। जहां दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें