फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नमाज के दौरान डीजे बजाने पर विवाद, पत्थरबाजी और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नमाज के दौरान डीजे बजाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट और पथराव होने लगा। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष से गुफ्तार ने थाना गंभीरपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गांव की बरात डीजे के साथ गुजर रही थी। डीजे को थोड़ा आगे बढ़ाने को लेकर कहने पर बरात पक्ष के कुछ लोग आक्रामक हो गए और ईंट-पत्थर चलाने लगे। आरोप है कि इस दौरान गुफ्तार, समीर, शब्बीर, थमसुन और तमन्ना समेत कई लोग घायल हो गए। साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि बरात पहले ही निकल चुकी थी और पीछे से केवल डीजे वाहन जा रहा था। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने बेवजह विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद झड़प हुई। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें