फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रजादेपुर मठ का विवाद गहराया, दोनों पक्षों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर मठ में संपत्ति व मठाधीश का विवाद गहराता जा रहा है। दोनों पक्षों में तनानती देखते हुए एसडीएम अतुल कुमार गुप्ता ने दोनों पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 31 जुलाई को दोनों को न्यायालय में तलब भी किया है। पिछले सप्ताह समाधि स्थल के पास स्थित दान पेटिका लूटने का आरोप श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर के प्राचार्य वीरेंद्र मिश्रा सहित चार पर लगा था और मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था।मामले में सीओ ने जांच कर आख्या एसडीएम सगड़ी को सौंपी थी। जिस पर एसडीएम ने 27 जुलाई को दोनों पक्षों के 16 लोगाें को नोटिस जारी करते हुए सभी के खिलाफ 50-50 हजार का व्यक्तिगत बंधनपत्र व इतने ही धनराशि के दो अन्य जमानती बंधपत्र से छह माह के लिए पाबंद किया जाए। जिन्हें नोटिस दी गई है, उसमें प्रथम पक्ष से तेजभान तिवारी, सोनू सिंह उर्फ यशवंत सिंह, योगेंद्र नाथ सिंह, भानु प्रताप सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, अरविंद नायक, गणेश नायक व दूसरे पक्ष से वीरेंद्र मिश्रा प्राचार्य, कांत किशोर दुबे, चंद्रप्रकाश पांडेय, नेमचंद कन्नौजिया, दीपक सोनकर, शिवहरि गोंड, जितेंद्र गुप्ता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें