फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिछले पांच से लंबित पड़े 45 मुकदमे को जल्द से जल्द करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने नवनिर्मित तहसील मार्टीनगंज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने तहसीलदार न्यायालय की तीन पुरानी फाइलों को भी मंगवाया और जांच की। उन्होने एसडीएम न्यायालय के 5 साल से पुराने मुकदमों की जानकारी प्राप्त की तो पाया कि 43 मुकदमे 5 साल के हैं, उन मुकदमों की फाइलों को देखा और मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यालय में फाइलों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने दीदारगंज थाने का भी निरीक्षण किया। थाने के पीछे बनाए जा रहे सरकारी भवन का निरीक्षण किया। उन्होने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द नए भवन को हैंड ओवर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने महिला हेल्प डेस्क, क्राइम रजिस्टर एवं उपस्थिति रजिस्टर को देखा तथा अभिलेखों के रख-रखाव के आवश्यक निर्देश दिए। इसी के साथ ही दीदारगंज थाना क्षेत्र के आए चौकीदारों से उनका हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होने चौकीदारों की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार, तहसीलदार हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार, सप्लाई इंस्पेक्टर मार्टीनगंज अभिषेक तिवारी व थानाध्यक्ष दीदारगंज विजय प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें