सठियांव। स्थानीय कस्बा में बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक सेल्समैन की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से वसूली कर वापस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को मर्चरी भेजवा दिया।
शहर कोतवाली के कीरिंदीपुर गांव निवासी अंशदार मौर्या (50) व जालंधरी मुहल्ला निवासी अमित (45) शहर के मुख्य चौक स्थित किसी व्यापारी के यहां बतौर सेल्समैन काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोनों एक ही बाइक से वसूली करने निकले थे। वसूली कर वापस लौटने के दौरान सठियांव चौक पर मऊ की तरफ से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अंशदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमित को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृत अंशदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।