तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को अध्यक्ष अनिल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की भावी कार्ययोजना, अधिवक्ताओं के हितों और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान रिक्त ऑडिटर पद को भरने का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन
मंत्री रामदरश राम ने ऑडिटर पद के लिए अधिवक्ता इरफान का नाम प्रस्तावित किया। इस पर बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और अन्य अधिवक्ताओं ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
बैठक में तहसील से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक का संचालन मंत्री रामदरश राम ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामजन्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र केशवानी, अरुण कुमार पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।