फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली सहित समस्याओं पर चर्चा

Fri, 12 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को डीएवी इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन आदि मांगों सहित स्नातक निर्वाचन के लिए मतदाता फार्म भरने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी ने कहा कि सरकार के उपेक्षात्मक रवैये से पुरानी पेंशन बहाली, विनियमितीकरण, मूल्यांकन के पारिश्रमिक, वित्त विहीन शिक्षकों को वेतन आदि समस्याओं को लंबित करती जा रही है। जिससे शिक्षकों में रोष है।

मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह और महासंघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव मित्र शास्त्री ने कहा कि सरकार के शिक्षक विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रदेशीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और महामंत्री इंद्रासन सिंह सतत संघर्षशील है और जनपदीय संघर्ष का भी एलान आपस में मिलकर किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर रामबिहारी सिंह, प्रभाकर राय, मुन्नू यादव, संजय सिंह, कल्पनाथ यादव, मानवेंद्र विद्यार्थी, राजेश यादव, फखरुद्दीन, विजय कुमार सिंह, सत्यप्रकाश यादव, सुरेंद्र कुुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें