आजमगढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा शनिवार को जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव के नेतृत्व में पवर्ष से लंबित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। फार्मासिस्टों ने सीएमओ ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि चार दिसंबर से शुरू होने वाले विरोध में शुरुआत के 15 दिन तक सिर्फ कार्य बहिष्कार होगा। लेकिन आपात सेवाएं संचालित रहेंगी। लेकिन 20 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर आपातकालीन सेवाएं भी ठप की जाएंगी। धरनारत स्वास्थ कर्मियों ने कहा कि सरकार से फार्मासिस्ट के वेतन बढ़ाने, पदोन्नति देने, एलोपैथिक चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट को प्रदान होने वाले भत्ते को बढ़ाने की मांग की गई थी। चिकित्सक की अनुपस्थिति पर फार्मासिस्ट को चिकित्सकीय कार्यों की मान्यता देने की मांग की गई थी। पूर्व में वार्ता के दौरान सरकार ने आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई मांग पूरी नहीं हुई है। यदि यह मांगे पूरी नहीं होती है तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर मंत्री ऋषिदेव मौर्य, उपाध्यक्ष रामप्रसाद, अनिल चौधरी, रविद्र चौधरी, रामानंद, राममूरत दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।