फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर धरना

Fri, 18 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान धरना स्थल पर डीआईओएस के न पहुंचने पर शिक्षकों ने नाराजगी दिखाई।
विज्ञापन


 धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि संघर्ष ही समस्याओं के निराकरण का एकमात्र संबल है, अहंकार के विरुद्ध संघर्ष ही मेरा जीवन रहा है।

डीआईओएस अपने कार्यालय में मौजूद थे, बावजूद वे धरना स्थल पर पहुंच शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता करने तक नहीं आए।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं धरना जारी रहेगा। इसके लिए शिक्षक एक जुट होते हुए अपनी कोई भ्ाी कुरबानी देने को तैयार रहेगा।

 जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने डीआईओएस द्वारा लगातार शिक्षकों के प्रति अपमान-जनक शब्दों के प्रयोग की निंदा की। उन्होंने कहा कि मांगों के निस्तारण तक धरना अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने का संचालन जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह यादव ने संयुक्त रुप से किया।
इस दौरान धरने को प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम नरायण सिंह, जीत बहादुर यादव,

वीरेंद्र सिंह, अभय कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। धरने में डा. राजेंद्र यादव, शिव कुमार विश्वकर्मा, श्रीराम मौर्य, तिलकधारी यादव, वेदप्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह आदि शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें