फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बयान से मची खलबली, आजमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर कह दी बड़ी बात

Fri, 09 Jun 2023 03:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुक्रवार को आजमगढ़ से उड़ान की उम्मीदों पर ब्रेक लगा दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मंदूरी हवाईअड्डे का विस्तार नहीं होगा तब तक यहां ये उड़ान संभव नहीं है।
विज्ञापन
आजमगढ़ से उड़ान की उम्मीदों पर लगा ब्रेक, कोई कंपनी आने को तैयार नहींः - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ से जल्द उड़ान का दावा करने वाले सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुक्रवार को उड़ान की उम्मीदों पर ब्रेक भी लगा दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मंदूरी हवाईअड्डे का विस्तार नहीं होगा तब तक यहां ये उड़ान संभव नहीं है। क्योकि कोई भी एयरलाइंस कंपनी हवाई अड्डे के वर्तमान स्वरूप पर यहां से उड़ान शुरू करने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में गरजे डिप्टी सीएम: 'जिस अमेरिका ने PM Modi को वीजा देने से इनकार किया, वह आज ऑटोग्राफ ले रहा है'
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ से उड़ान शुरू कराने के लिए सभी एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत करने को कहा था। जिस पर देश के सभी एयरलाइंस कंपनियों से हमने बात किया लेकिन कोई भी कंपनी आजमगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान को तैयार नहीं है। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक आजमगढ़ से दुबई के साथ ही मुम्बई, बंगलूरू जैसे शहरों के लिए फ्लाइट नहीं शुरू होगी तब तक आजमगढ़ से उड़ान शुरू करना संभव नहीं है। ऐसे में आजमगढ़ हवाई अड्डे को अंतराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए विकसित किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मंदूरी हवाईअड्डे को विकसित करना चाहती है, जिसके लिए जमीन की जरूरत है और यहां के लोग जमीन देने को तैयार नहीं है। अब आजमगढ़ के लोगों को यह समझना होगा कि जबतक बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जाएगी तब तक यहां से उड़ान के लिए कोई कंपनी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर दस महिलाओं और दस किसानों को खड़ा कर हवाईअड्डे के विस्तारीकरण योजना का विरोध कराया जा रहा है। जबकि सरकार इनको जमीन का चारगुना दाम दे रही है। यहां पर किसानों को गुमराह कर कुछ राजनीतिक दल जमीन नहीं देने दे रहे हैं। सांसद ने किसानों से अपील भी किया कि जनपद के विकास के लिए आगे हैं और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने दें। विरोध की राजनीति करने वालों के चंगुल से बाहर निकलें। ताकि आजमगढ़ से उड़ान की शुरूआत हो सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें