फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने देवगांव व बरदह थाने पर सुनी जनसमस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर शनिवार को जनपद के सभी थानों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीआईजी ने देवगांव कोतवाली व बरदह थाने पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार देवगांव कोतवाली पर डीआईजी अखिलेश कुमार ने जनता की समस्याओं को सुना। थाने पर पुलिस से संबंधित कोई शिकायत नहीं आयी थी। राजस्व से संबंधित जो मामले आए उसे संबंधितों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया। वहीं डीआईजी ने कोतवाली के शिकायत रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य संबंधित पत्रावलियों की जांच की।
डीआईजी ने थाने के निरीक्षण के दौरान एक भवन पर थाने का नाम अंकित होना नहीं पाया। इसपर थाने का नाम अंकित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही थाने में खड़ी बाइकों के बारे में भी जानकारी ली। थाना परिसर स्थित मंदिर की छत पर घास देख साफ कराने का निर्देश दिया। ठेकमा संवाददाता के अनुसार बरदह थाने पर भी डीआईजी ने पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने दो प्रार्थना पत्र देखा। इसके बाद डीआईजी ने बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही थाना परिसर में सफाई व्यवस्था का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें