फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हड़ताल पर जाने से जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार, दो दिन मांगकर मनाया सफाई श्रमिक को

Mon, 26 Mar 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
दैनिक सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर के मातवरगंज मुहल्ले से नहीं उठा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग से तैनात नगरपालिका के दैनिक सफाईश्रमिकों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को मानदेय न मिलने से नाराज सफाईकर्मी एक बार फिर हड़ताल पर चले गए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी एसडीएम सदर से वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने दोपहर बाद कूड़ा उठाया।
विज्ञापन


आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के आठ वार्डों में सफाई का कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से उपलब्ध दैनिक सफाई श्रमिकों से कराया जाता है। विगत पांच माह से इन सफाई श्रमिकों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज सफाई श्रमिकों ने हाल ही में तीन दिनों के लिए हड़ताल की थी।

इस हड़ताल से जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप कर मामले का समाधान निकाला और सफाई फिर शुरू हुई। इसके बाद भी सफाई श्रमिकों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। सफाई श्रमिकों ने सोमवार को कूड़े का उठान नहीं किया।
विज्ञापन


जैसे ही कूड़ा न उठाने की नपा प्रशासन को जानकारी हुई तो अधिशासी अधिकारी एसडीएम सदर ने सफाई श्रमिकों से वार्ता की। साथ ही उन्होंने ओरिएंटल बैंक के प्रबंधक से भी बात की। उनके खाते को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक-दो दिन में खाता दुरुस्त होने के बाद उनका मानदेय उनके खाते में भेजने का आश्वासन देकर सफाईकर्मियों की हड़ताल को समाप्त कराया। दोपहर बाद सफाईकर्मियों ने नगर से कूड़े को उठाया।

सफाई श्रमिकों के मानदेय का भुगतान उनके खाते में करना है। बहुत से सफाई श्रमिकों के खातों में गड़बड़ी थी जिसे दुरुस्त करने का निर्देश शाखा प्रबंधक को दे दिया गया है। जैसे ही यह दुरुस्त हो जाएगा एक दो दिन इनका मानदेय खातों में भेज दिया जाएगा। -प्रशांत कुमार भारती, एसडीएम सदर और अधिशासी अधिकारी नपा आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें