फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीआईजी ने बुजुर्गों को बांटे गर्म वस्त्र और मिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्ध जन आवास में रविवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें शॉल, इनर सेट, गर्म ऊनी वस्त्र एवं मिष्ठान वितरित किए। डीआईजी सुनील कुमार सिंह के साथ हिमांशु सिंह, नितिन सिंह और दिव्यांशु सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने वृद्ध माताओं को शॉल और वृद्ध पुरुषों को इनर सेट प्रदान किया। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को फल और अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। आश्रम के प्रबंधक श्याम पांडे ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें