आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को भंरवनाथ स्थित एक इंटर कॉलेज में हुई। प्रांतीय मंत्री शैलेष राय ने कहा कि 19 दिसंबर को उद्योग इंटर कॉलेज कोयलसा में संगठन का जिला सम्मेलन और शैक्षिक गोष्ठी ऐतिहासिक होगी। सम्मेलन के माध्यम से ही संगठन के उद्देश्य और संघर्ष की रूप रेखा तय की जाएगी। साथ ही पुरानी पेंशन, आयोग से चयनित शिक्षकों की समस्याओं, सेवा सुरक्षा की भी बात होगी। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्यागी, महामंत्री लालमणि द्विवेदी, स्नातक विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, जेपी नायक आदि प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू विश्राम राय, पूर्वांचल के मालवीय रमाशंकर सिंह को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। शैलेष राय ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से संपर्क किया जाएगा, साथ ही सम्मेलन के दिन विशेष अवकाश घोषित कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी, बालकेश दुबे, सुनील राय, नागेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। संवाद