फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रिक्रूटों को डीआईजी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा शनिवार की शाम को पुलिस लाइन परिसर में ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूट आरक्षीयों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।\n पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा बताया गया कि सजगता ही एक मात्र उपाय है। आप आपस में सोशल डिस्टेन्सिंग के नार्म को बनाये रखे। वह चाहे बैरक में हो, भोजनालय में हो, राइफल निकालने में हो, परेड में हो सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखे। हाथों को गंदा ना दिख रहे हो तो भी समय समय पर अच्छी तरह कम से कम तीस सेकेन्ड साबुन से अच्छी तरह धूले। किसी भी सार्वजनिक वस्तु को छूने से पहले हाथो में सेनेटाइजर का प्रयोग करें। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। डीआईजी ने बताया गया कि आप अपने एम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से गर्म पानी का प्रयोग अपने दैनिक पेय में जरूर शामिल करें। अच्छी एक्सरसाइज हेल्दी डाइट एवं योग का विशेष रूप से अभ्यास करें। योग में अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम विशेष रूप से प्रति दिन अवश्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें