फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें

Tue, 14 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ नगर सहित पूरे जिले में हो रही विद्युत की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने पर लोग हवा, पानी के लिए तरस जा रहे हैं। उमस अधिक होने के कारण लोग चंद समय में ही पसीने से सराबोर हो जा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों को हो रही है। नगर क्षेत्र में शाम होते ही कटौती शुरू हो जा रही है। बता दें कि शासन ने शहरी क्षेत्र में रात की बिजली की कटौती पर रोक लगाई है और दिन में सुबह नौ बजे से 10 बजे की कटौती निर्धारित है।
विज्ञापन


 आजमगढ़ नगर क्षेत्र के लिए 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 14 से 16 घंटे विद्युत आपूर्ति का शासनादेश है। नगर क्षेत्र में सुबह नौ से 10 बजे तक और रात को साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक विद्युत कटौती का समय है। रमजान को देखते हुए शासन की ओर से नगर क्षेत्र को रात की कटौती से मुक्त कर दिया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बढ़ा दी गई है। नगर क्षेत्र को वैसे तो 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति होनी  चाहिए, लेकिन वर्तमान में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। सुबह होते ही कटौती शुरू हो जा रही है, जो पूरे दिन जारी रह रही है। रात को भी कटौती का क्रम जारी रहता है। सोमवार को तो बिजली विभाग ने हद ही कर दी।

शाम को सात बजे बिजली कटी दस से 20 मिनट बाद पुन: बिजली आई, आधे घंटे बिजली रही, इसके बाद फिर कट गई। यह क्रम रात 12 बजे तक चलता रहा। दस से 15 मिनट पर बिजली कटती और आती। बिजली विभाग की इस मनमानी से रोजेदार सहित सभी परेशान हैं। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज क्षेत्र में विद्युत कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजेदार परेशान हैं। लोगों ने बताया कि जो बिजली मिल भी रही है, उसका वोल्टेज इतना कम है कि न तो पंखे चल रहे हैं, न ही कोई अन्य उपकरण। लोगों ने रमजान में क्षेत्र को कटौती  मुक्त रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें