फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होली-ईद पर घर लौटना मुश्किल, अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 पार, ‘ नो रूम ’ की स्थिति

विज्ञापन
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। होली और ईद पर्व के मद्देनजर घर लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। भारतीय रेल की लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है, जबकि कई ट्रेनों में ‘ नो रूम ’ की स्थिति बनी है। इससे यात्रियों को टिकट के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।आजमगढ़ होकर गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस और उत्सर्ग एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लंबी हो गई है। शादी का सीजन होने के कारण भी ट्रेनों में भीड़ और अधिक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी मुंबई से आने वाले यात्रियों को हो रही है। गोदान एक्सप्रेस में सबसे लंबी वेटिंग चल रही है और मार्च माह तक सीट मिलना मुश्किल हो गया है। कैफियात एक्सप्रेस में करीब 50 तक वेटिंग है, जबकि गोदान, साबरमती और सरयू-यमुना एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। तत्काल टिकट के लिए यात्री सुबह से ही आरक्षण केंद्रों पर लाइन लगा रहे हैं। आरक्षण केंद्र खुलते ही तत्काल टिकट खत्म हो जा रहा है और कई यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। खुरासन रोड के आरक्षण लिपिक मनोज ने बताया कि डाउन ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चल रही है और अधिकांश ट्रेनों में ‘ नो रूम ’ की स्थिति है। उन्होंने बताया कि पर्व और शादी के मौसम के कारण यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें