फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के मुआवजे में न देना पड़े हिस्सा इसलिए कर दी भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल शवदाह गृह स्थित कमरे में सोमवार को एक युवक का शव मिला था। पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया था और सगे चाचा को ही नामजद किया था। वहीं पीएम रिपोर्ट में भी युवक की गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। पीएम के बाद पुलिस ने चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा निवासी प्रभुनाथ चौहान (45) पुत्र रामबली चौहान राजगीर का काम करता था। सोमवार की सुबह उसकी लाश जहानगंज क्षेत्र के बड़ैला ताल के पास स्थित एक खुले कमरे में मिली थी। देर शाम उसकी पहचान हुई। मृतक के पुत्र दीपक चौहान ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और इसके पीछे कारण बताया कि उसके परिवार का खेत एनएच में चला गया था। जिसके मुआवजे के रुप में बाबा रामबली के खाते में लगभग एक करोड़ रुपये आया था।
चाचा विजय चौहान बाबा के खाते से पैसा निकाल कर प्रयोग कर रहे थे। इस बीच करीब दो माह पहले बाबा रामबली चौहान की मौत हो गई तो मुआवजे के पैसे का बटवारा न करना पड़े। इसके लिए ही चाचा विजय ने ही उसके पिता प्रभुनाथ की हत्या कर दी और शव जहानागंज के बड़ैला ताल के पास ले जाकर फेक दिया गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की कवायद शुरू कर दिया है। फिलहाल हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है और पुलिस गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश देने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें