फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन कटी मिली गोवंश, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर गांव के उत्तर नई मुसहर बस्ती के पास मंगलवार की रात कुछ लोग गोवंश काट रहे थे। ग्रामीणो को आहट हुई तो शोर मचाने पर मांस कारोबारी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक गर्दन कटी गोवंश के साथ ही दो चाकू व दो बाइक बरामद किया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे कुछ मांस कारोबारी दीदारगंज के पुष्पनगर गांव के नई मुसहर बस्ती के पास एक गोवंश का वध कर रहे थे। ग्रामीणों को इसकी आहट मिली तो उन्होंने शोर मचाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गोवंश को कट रहे प्रतिबंधित मांस कारोबारी मौके पर ही अपनी बाइक, चाकू व गर्दन कटी गोवंश को छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी रात में ही पहुंच गई। मौके से दो चाकू, दो बाइक के साथ ही एक गर्दन कटी गोवंश को पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी बुला कर मौके पर ही गड्ढा खोदवा कर गोवंश को दफन करा दिया। वहीं मौके से बरामद दो बाइक व दो चाकू को लेकर थाने चली गई। एसओ संजय कुमार सिंह का कहना है कि अराजक तत्वों ने सौदाद्र बिगाड़ने की नियत से यह कवायद की है। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनकी पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें