कापी मूल्यांकन का पारिश्रमिक भुगतान, प्रोन्नति-चयन वेतनमान, प्रमाणित
वरिष्ठता सूची, लेखापर्ची तथा पांच माह से बकाए वेतन सहित अन्य समस्याओं को
लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने डीआईओएस
कार्यालय पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए महामंत्री इंद्रासन
सिंह ने कहा कि शिक्षकों के उत्पीड़न को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
समस्याओं का निस्तारण संघर्ष के बल कराया जाएगा।
कहा शासन से धनराशि आवंटित
होने के बाद भी शिक्षकों को मूल्यांकन का भुगतान नहीं किया जा रहा है जो
जिला विद्यालय निरीक्षक की निष्क्रियता है।
चेताया कि यदि कापी मूल्यांकन
और बोर्ड परीक्षा का भुगतान दिसंबर में नहीं होता तो बोर्ड परीक्षा का
बहिष्कार किया जाएगा।
मंडलीय मंत्री वशिष्ठ सिंह ने कहा कि डीआईओएस
कार्यालय की गतिविधि संदिग्ध है। शिक्षा माफिया के सहयोग से शिक्षकों को
असंवैधानिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
मुन्नू यादव ने कहा कि यदि
मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन वृहद आंदोलन करेगा। धरने की
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और संचालन जिलामंत्री प्रभाकर राय ने
किया।
धरने में डा. रवींद्रनाथ राय, अनिल चतुर्वेदी, कल्पनाथ सिंह, रमेश
सिंह, राजेश यादव, रिजवान अहमद, विनय कुमार शुक्ल, कल्पनाथ सिंह, जगदंबा
प्रसाद पांडेय, सर्वेश्वर पांडेय आदि मौजूद थे।