फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलबम के जयकारे के साथ शिवभक्त बाबाधाम रवाना

Fri, 31 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में बाबा धाम जाने वालों का सिलसिला शुरु हो गया है। शुक्रवार को जिले से कांवरियों का जत्था गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इससे पूर्व शिवभक्तों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान शिवभक्तों के  जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन

 कांवरिया संघ तीर्थ यात्रा की तरफ से शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कटरा से जुलूस निकाला गया। जुलूस के आगे महिलाएं और बच्चे हाथ में केसरिया झंडा लिए चल रहे थे। इस दौरान ढोल-ताशे की धुन पर भक्त नाचते-गाते बोल बम, बोल बम का जयकारा लगाते चल रहे थे। इसके बाद बस द्वारा जत्था बाबा धाम रवाना हुआ। इसी क्रम में सिधारी से रामजन्म सिंह के नेतृत्व में जत्था बस द्वारा बाबा धाम रवाना हुआ। इस अवसर पर शशि बिंद , बच्चा सिंह, विक्की सिंह, दुर्गविजय सिंह आदि मौजूद थे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ठेकमा ठाकुरद्वारा से श्रीराम जानकी कांवरिया संघ का जत्था शुक्रवार को बाबा धाम रवाना हुआ। इसके पूर्व पूरे बाजार में भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली गई। जिसमें बाबा बर्फानी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी ठाकुरद्वारा से निकलकर दामोदरगंज, सादीपुर होते हुए ठेकमा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जौनपुर के लिए रवाना हुई। जत्थे में मनीष मद्धेशिया, कमलेश, आकाश, संदीप सहित 50 लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें